विदेश भागने की फिराक में डीसीपी शांतनु सिन्हा? ईडी ने जारी किया लुकआउट नोटिस, 5 समन के बाद भी हैं लापता
ED Lookout Notice DCP Shantanu Sinha Biswas: ईडी ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. बालू तस्करी और जमीन हड़पने के मामले में आरोपी डीसीपी के विदेश भागने की आशंका है. पढ़ें पूरी खबर.
ED Lookout Notice DCP Shantanu Sinha Biswas| कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में मची सियासी हलचल के बीच कोलकाता पुलिस के सीनियर डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ बेहद सख्त कदम उठाते हुए ‘लुकआउट नोटिस’ जारी कर दिया है.
हवाई अड्डों, बंदरगाहों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट
केंद्रीय जांच एजेंसी को पुख्ता अंदेशा है कि शांतनु सिन्हा देश छोड़कर फरार हो सकते हैं. इस नोटिस के बाद अब देश के सभी हवाई अड्डों, बंदरगाहों और रेलवे स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि उन्हें हिरासत में लिया जा सके. लंबे समय से लापता चल रहे डीसीपी पर बालू तस्करी और अवैध वसूली जैसे गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप हैं.
5 बार बुलाया, पर नहीं आये, बढ़ा ईडी का शक
ईडी सूत्रों के मुताबिक, जांच में सहयोग न करना डीसीपी के लिए भारी पड़ गया है. शांतनु सिन्हा को अलग-अलग मौकों पर कुल 5 समन भेजे गये थे. हर बार वे किसी न किसी बहाने से पेशी से बचते रहे. बालू तस्करी मामले में पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर उन्होंने खुद आने की बजाय वकील को भेजा और ‘सरकारी काम की व्यस्तता’ का हवाला दिया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोना पप्पू और जमीन हड़पने से जुड़ा है मामला
डीसीपी शांतनु सिन्हा के खिलाफ जांच का दायरा काफी विस्तृत है. बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ईडी ने उनके फर्न रोड स्थित आवास पर लंबी छापेमारी की थी. यह कार्रवाई सोना पप्पू नामक शख्स से जुड़े जमीन हड़पने और जबरन वसूली के मामले में की गयी थी. जांच के सिलसिले में डीसीपी के 2 बेटों, सायंतन और मनीष को भी सीजीओ कॉम्प्लेक्स तलब किया गया था, लेकिन वे भी जांच में शामिल नहीं हुए.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय
ED Lookout Notice DCP Shantanu Sinha Biswas: बालू तस्करी में वित्तीय गड़बड़ी का जाल
ईडी की जांच में यह बात सामने आयी है कि अवैध बालू तस्करी के मामले में भी डीसीपी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिले हैं. आरोप है कि पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से धन उगाही की गयी है. लुकआउट नोटिस में उन सभी विशिष्ट आरोपों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है, जिनका सामना शांतनु सिन्हा कर रहे हैं. फिलहाल, कोलकाता पुलिस का यह आला अफसर केंद्रीय एजेंसी की रडार पर है और उनकी तलाश तेज कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें
ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश की बारी, बंगाल फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा वार
बंगाल में भगवा लहर, 15 साल बाद ममता युग का अंत, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार
