चंद्रनाथ की मां का रो-रोकर बुरा हाल, कहा- भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला है मेरे बेटे का कत्ल
Chandranath Rath Mother Statement: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां ने उनकी हत्या को ममता बनर्जी की भवानीपुर में हार का बदला बताया है. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम और भवानीपुर की जिम्मेदारी निभाने के कारण उनके बेटे को निशाना बनाया गया.
खास बातें
Chandranath Rath Mother Statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हुई खूनी रंजिश ने एक मां की गोद सूनी कर दी है. शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद उनकी मां का दर्द और गुस्सा फूट पड़ा है. बृहस्पतिवार को सिसकते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी की हार का बदला है. उन्होंने दावा किया कि चंद्रनाथ को उन क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गयी थी, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टीएमसी के किले को ढाह दिया. इसी वजह से उनके बेटे को मार डाला गया.
मां हूं, मौत की सजा नहीं मांग सकती, पर उम्रकैद तो मिले
अपने जवान बेटे को खोने के बाद स्तब्ध मां ने टीवी चैनलों से बातचीत में जो कहा, वह किसी का भी दिल दहला सकता है. उन्होंने कहा- एक मां होने के नाते मैं किसी के लिए मौत की सजा नहीं मांग सकती. लेकिन मैं चाहती हूं कि मेरे बेटे के कातिलों को ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे रखा जाये. उन्हें उम्रकैद की सजा मिले.
चंद्रनाथ के छोटे भाई ने क्या खुलासा किया, देखें Video
दुर्घटना होती तो सह लेती : मां
चंद्रनाथ रथ की शोकाकुल मां ने बिलखते हुए कहा कि अगर उनके बेटे की मौत किसी हादसे या एक्सीडेंट में होती, तो शायद वे खुद को समझा लेतीं. लेकिन उसे चुन-चुनकर निशाना बनाया गया, यह बर्दाश्त से बाहर है.
इसे भी पढ़ें : कब होगा शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए चंद्रनाथ रथ का अंतिम संस्कार? भाजपा ने क्या कहा
नंदीग्राम और भवानीपुर की चुनावी ड्यूटी बनी काल?
चंद्रनाथ रथ की मां ने इस हत्याकांड के पीछे गहरे राजनीतिक कारणों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि चंद्रनाथ को नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल चुनावों की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गयी थी. इन दोनों सीटों पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ जीत के झंडे गाड़े थे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Chandranath Rath Mother Statement: टीएमसी की धमकी का भी किया जिक्र
चंद्रनाथ की मां ने चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल नेताओं द्वारा दिये गये बयानों को याद करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को खुलेआम डराया जा रहा था. उन्होंने कहा- जब शुभेंदु अधिकारी शांति की अपील कर रहे थे, तब टीएमसी नेता कह रहे थे कि 4 मई के बाद दिल्ली का कोई नेता कार्यकर्ताओं को नहीं बचा पायेगा. आज उन्होंने अपनी बात सच कर दिखायी.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, नवीन मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप
कैसे बुझा घर का चिराग?
बुधवार रात करीब 10:30 बजे मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे. तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोकी और बेहद नजदीक से गोलियां बरसा दीं. हमलावर तब तक नहीं रुके, जब तक चंद्रनाथ की सांसें थम नहीं गयीं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव
चंद्रनाथ की मां के आरोपों से मची खलबली
बेटे की याद में डूबी मां के इन आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. भवानीपुर की हार का जिक्र कर उन्होंने सीधे तौर पर इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का मामला बताया है.
इसे भी पढ़ें
बीरभूम में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, कई जिलों में पार्टी दफ्तरों में आगजनी, एक्शन में आयोग
