हावड़ा में डीएम कार्यालय के सामने TMC-CPM कार्यकर्ता भिड़े, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
Bengal Elections 2026: सोमवार को हावड़ा जिले में डीएम कार्यालय के सामने नामांकन के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों दलों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन और विपक्षी प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों दलों के समर्थकों को अलग किया.
Bengal Elections 2026| हावड़ा, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में डीएम कार्यालय के पास सोमवार को तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और आपस में भिड़ गये. स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने तत्काल मोर्चा संभाला और स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया.
समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे दोनों दलों के प्रत्याशी
तृणमूल कांग्रेस और माकपा प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए डीएम कार्यालय के पास पहुंचे थे. यहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ और स्थिति बिगड़ गयी. मारपीट की नौबत आ गयी. हालांकि, वहां पहले से मौजूद सुरक्षा बलों और पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग कर दिया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे अरूप रॉय और इम्तियाज अहमद
मध्य हावड़ा सीट से तृणमूल प्रत्याशी अरूप रॉय और माकपा प्रत्याशी इम्तियाज अहमद नामांकन दाखिल करने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे थे. दोनों दलों के कार्यकर्ता रैली के साथ यहां आये थे. इसी समय दोनों दलों के समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और स्थिति तनावपूर्ण हो गयी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: भितरघात और SIR का घातक कॉकटेल, 120 सीटों पर बिगड़ सकता है दिग्गजों का खेल!
दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी
