बांग्लादेश के रास्ते बिना पासपोर्ट-वीजा के भारत में घुसपैठ, अफगान नागरिक गिरफ्तार
Afghan Citizen Arrest From India-Bangladesh Border: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक अफगान नागरिक को भारत-बांग्लादेश सीमा से गिरफ्तार किया गया है. वह बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. बीएसएफ ने उसे गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया है.
Afghan Citizen Arrest From India-Bangladesh Border: अफगानिस्तान के एक नागरिक को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बांग्लादेश के रास्ते बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
अफगानिस्तान के निमरोज का रहने वाला है अलजाही
पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अलजाही मुसाफर के रूप में हुई है, जो अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत का निवासी है. उसे सोमवार देर रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उस समय पकड़ा, जब वह फतेपुर सीमा क्षेत्र से भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था.
फतेपुर सीमा के पास भारत में घुसपैठ कर रहा था अफगानी नागरिक
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि नियमित रात्रि गश्त के दौरान फतेपुर सीमा के पास हमारे जवानों ने उसे देखा. उसे तुरंत रोककर हिरासत में लिया गया. उसके पास भारत में प्रवेश से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले और न ही उसके पास कोई बांग्लादेशी पहचान पत्र था.
बीएसएफ ने अफगान नागरिक को नदिया पुलिस के हवाले किया
बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के बाद बीएसएफ ने अफगान नागरिक को आगे की जांच के लिए नदिया जिले के हांसखाली पुलिस थाने को सौंप दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह कोई वैध यात्रा दस्तावेज जैसे पासपोर्ट-वीजा पेश नहीं कर सका.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अवैध घुसपैठ की जांच में जुटी नदिया पुलिस
अधिकारी ने कहा- हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह सीमा क्षेत्र तक कैसे पहुंचा और क्या किसी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराने में उसकी मदद की. आरोपी को मंगलवार को नदिया जिले में रंगत की एक अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया.
भारत में घुसपैठ से पहले बांग्लादेश कैसे पहुंचा, होगी जांच
नदिया जिले की पुलिस ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भारत में घुसने की कोशिश से पहले वह बांग्लादेश कैसे और किस रास्ते से पहुंचा था.
इसे भी पढ़ें
बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे 11 घुसपैठिये नदिया सीमा पर पकड़े गये
बांग्लादेशी घुसपैठिये ने बताया, कैसे आया भारत और किस तरह बसा लिया घर, देखें Video
सीमा पर बांग्लादेशियों की वापसी ने दी घुसपैठ के आरोप-प्रत्यारोप को हवा
शरीफ उस्मान हादी की हत्या कर पश्चिम बंगाल में छिपे 2 लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
