[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता अभिषेक बनर्जी के दिल्ली से कोलकाता लौटते ही एयरपोर्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, लगाया हत्या की साजिश का आरोप

अभिषेक बनर्जी के दिल्ली से कोलकाता लौटते ही एयरपोर्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, लगाया हत्या की साजिश का आरोप

0
अभिषेक बनर्जी के दिल्ली से कोलकाता लौटते ही एयरपोर्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, लगाया हत्या की साजिश का आरोप
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी. फोटो : एएनआई

Abhishek Banerjee Security Breach: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी दिल्ली से वापस लौटे. उनके कदम बाहर पड़ते ही एयरपोर्ट परिसर के ठीक बाहर भारी हंगामा शुरू हो गया.

महिला समर्थकों ने हथियारबंद संदिग्ध को दबोचा

टीएमसी की महिला समर्थकों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले गेट पर एक हथियारबंद शख्स को पकड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह शख्स पीले कुर्ते में कपड़े के नीचे पिस्तौल जैसी दिखने वाली चीज छुपाने की कोशिश करता दिख रहा है. महिला कार्यकर्ताओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत घेर लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया.

टीएमसी का गंभीर आरोप : हत्या की थी तैयारी?

घटना के बाद टीएमसी नेतृत्व आग-बबूला है. पार्टी सांसद डेरेक ओब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वीडियो साझा करते हुए इसे ‘दिल दहला देने वाला’ बताया है. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि हथियार के साथ पकड़ा गया व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थक है. टीएमसी ने इसे अपने शीर्ष नेता की ‘राजनीतिक हत्या की प्रायोजित साजिश’ करार दिया है.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा

अभिषेक ने सुरक्षा-व्यवस्था और मीडिया पर उठाये सवाल

शनिवार को डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार की रात को हुई इस घटना पर बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि कोलकाता एयरपोर्ट पर जो हुआ, वह बेहद हैरान करने वाला है. हथियारबंद लोगों का इस तरह एयरपोर्ट परिसर तक पहुंच जाना सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यधारा के पत्रकार इस बेहद संवेदनशील खबर को अहमियत नहीं दे रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Abhishek Banerjee Security Breach: बंगाल की बदली सियासत और गहराता तनाव

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही सूबे में राजनीतिक मिजाज बदला हुआ है. हाल के दिनों में टीएमसी के कई बड़े नेताओं पर अलग-अलग जगहों पर हमले और अंडे फेंकने की घटनाएं सामने आयी हैं. अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अंडे और पत्थर फेंके गये थे. उन्हें पीटने की कोशिश की गयी थी. इसके बाद इस हवाई अड्डे वाली घटना ने कानून-व्यवस्था पर बहस को और तेज कर दिया है.

इसे भी पढ़ें

सोनारपुर हमला अभिषेक बनर्जी की अग्नि परीक्षा, जन-आक्रोश को ममता की तरह सहानुभूति में बदल पायेंगे ‘भाईपो’?

शासक ही बन गये हैं हत्यारे, BJP को शर्म आनी चाहिए, सोनारपुर में अभिषेक पर हमले के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा

Previous article राजस्थान से मिथिलांचल का सफर हुआ आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ
Next article गोपालगंज में सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, दो की हालत गंभीर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel