[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, दो की हालत गंभीर

गोपालगंज में सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, दो की हालत गंभीर

0
गोपालगंज में सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, दो की हालत गंभीर
छतिग्रस्त बाइक की तस्वीर

Gopalganj Road Accident : (अखिल कुमार) गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

भटवलिया मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार लंगटूहाता गांव निवासी सूरज कुमार और फुलवरिया गांव निवासी दिलीप कुमार बाइक से किसी घरेलू काम से भटवलिया गांव जा रहे थे. इसी दौरान भटवलिया मोड़ के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज कि सड़क पर जा गिरे दोनों युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी अधिक थी. टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवकों को सड़क से उठाकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और दोनों को निगरानी में रखा गया है. राहत की बात यह है कि दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Gopalganj News: ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई. इसके बाद लोगों में नाराजगी भी देखी गई.

Bihar Road Accident News: पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है.

घायल युवक की मां ने थाने में दिया आवेदन

इस मामले में घायल युवक की मां मु. शोभा देवी ने मांझा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है.

सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने उठाई मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं.

Also Read : सीवान के डॉक्टर को नेपाल में मिला आयुष सम्मान, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. जय प्रकाश यादव को मिला इंटरनेशनल अवार्ड

Previous article अभिषेक बनर्जी के दिल्ली से कोलकाता लौटते ही एयरपोर्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, लगाया हत्या की साजिश का आरोप
Next article बिहार सब-जूनियर हैंडबॉल के फाइनल में नवादा ने पटना को 12-06 से हराया; जानिए किसे मिला बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel