[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी राजस्थान से मिथिलांचल का सफर हुआ आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

राजस्थान से मिथिलांचल का सफर हुआ आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

0
राजस्थान से मिथिलांचल का सफर हुआ आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ
दरभंगा-खातीपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Jaipur-Darbhanga Amrit Bharat Express: सीतामढ़ी समेत मिथिलांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा वाया सीतामढ़ी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है. उद्घाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 09711 का संचालन 21 जून को किया जाएगा, जबकि 22 जून से यह ट्रेन नियमित रूप से सप्ताह में छह दिन चलेगी.

यह भी पढ़ें: वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि बने स्टेट टॉपर, 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल, यहां देखें रिजल्ट

22 जून से नियमित परिचालन

केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ एवं कैट के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका ने बताया कि ट्रेन संख्या 19725 खातीपुरा (जयपुर) से 22 जून से प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर रात 10:30 बजे खुलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 19726 दरभंगा से 23 जून से प्रत्येक रविवार को छोड़कर सुबह 4:30 बजे रवाना होगी. दोनों ट्रेनें सप्ताह में छह दिन यात्रियों को सेवा देंगी.

सीतामढ़ी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

B
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन

नई ट्रेन खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल होते हुए दरभंगा पहुंचेगी. लगभग 1171 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन करीब 26 घंटे 25 मिनट में पूरी करेगी.

यह भी पढ़ें:हर शनिवार लगेगा भूमि विवाद समाधान शिविर, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

यात्रियों ने जताया आभार

राजेश कुमार सुंदरका ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तथा डीआरएम समस्तीपुर के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान से नियमित रेल संपर्क की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है.

एसी कोच और पैंट्री कार की भी उठी मांग

Image 909
राजस्थान से मिथिलांचल का सफर हुआ आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 4

कैट के जिला सचिव आलोक कुमार ने नई ट्रेन में भविष्य में अमृत भारत वर्जन-3 के तहत एसी कोच और पैंट्री कार जोड़ने की मांग की, ताकि यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

नई ट्रेन के शुभारंभ पर नगर परिषद जनकपुर रोड के सभापति ब्रजेश जालान, रामप्रवेश प्रसाद, रामबाबू, जनार्दन भरतिया, अशोक सोनी, पंकज गोयनका, गणेश सिकारिया, शंकर अग्रवाल, संजय राजगढ़िया, रमेश जालान, अमर बाजोरिया सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए केंद्र सरकार और रेलवे का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel