टीएमसी के बागियों को कुचलने की आखिरी कोशिश, अभिषेक ने ओम बिरला को लिखा- TMC को एक पार्टी मानें

Abhishek Banerjee Letter to Om Birla: तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक संकट के बीच राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि सदन में टीएमसी को एकल पार्टी माना जाये और किसी बागी गुट को मान्यता न दी जाये.

By Mithilesh Jha | June 15, 2026 5:59 AM

Abhishek Banerjee letter to Om Birla: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक तख्तापलट के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लड़ाई संसद तक पहुंच गयी है. दिल्ली में बागी सांसदों के गुट की गुप्त और बड़ी बैठक से ठीक पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है.

तृणमूल महासचिव ने स्पीकर से लगायी गुहार

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला को एक पत्र भेजा है. पत्र में स्पीकर से गुहार लगायी है कि सदन के भीतर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) को केवल एक एकल और संयुक्त राजनीतिक दल के रूप में ही मान्यता दी जाये.

Abhishek Banerjee letter to Om Birla: बागी गुट की मान्यता रद्द करने की मांग

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि सदन के भीतर किसी भी ऐसे अलग समूह, गुट या धड़े को कोई भी आधिकारिक मान्यता, स्टेटस या सरकारी सुविधाएं न दी जायें, जो असली टीएमसी होने का दावा कर रहा हो. उन्होंने लिखा है कि लोकसभा में एआईटीसी का प्रतिनिधित्व केवल पार्टी द्वारा विधिवत अधिकृत नेता और व्हिप (Whip) के माध्यम से ही सिंगल पार्टी माना जाना चाहिए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्पीकर के फैसले पर टिकीं सबकी नजरें

इस पत्र के सामने आने के बाद दिल्ली से लेकर कोलकाता के कालीघाट तक सियासी हलचल तेज है. हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय से अभिषेक के पत्र पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या निर्णय सामने नहीं आया है, लेकिन इस पत्र ने साफ कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस का गृहयुद्ध नियंत्रण से बाहर हो चुका है.

इसे भी पढ़ें

टीएमसी संकट पर बोले डी राजा- ममता बनर्जी गहरे वैचारिक संकट में, कसम खाने वाले सांसद क्यों छोड़ रहे साथ?

गिरफ्तारी पर रोक के बाद सीआईडी ऑफिस पहुंचे टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, जानें पूरा मामला

ममता बनर्जी को कल्याण के अल्टीमेटम से कालीघाट में खलबली, टीएमसी नेता बोले- अभिषेक को चुनें या हमें

बंगाल के सियासी भूचाल पर महुआ मोईत्रा का बड़ा धमाका, तृणमूल छोड़ने वालों को बताया ‘कचरा’