अग्निमित्रा पॉल का अरूप विश्वास और मेसी विवाद पर बड़ा खुलासा, बोलीं- राजनीतिक लाभ के लिए चोट का ड्रामा न करे विपक्ष
Agnimitra Paul Attack on TMC: आसनसोल में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी की पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर निशाना साधा. मेसी कार्यक्रम विवाद की जांच और अरूप विश्वास के खिलाफ कार्रवाई पर बड़े खुलासे किये. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
खास बातें
Agnimitra Paul Attack on TMC: पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने रविवार को आसनसोल में पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 वर्षों के शासन को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का दौर करार दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल अब हिंसा और टकराव की राजनीति से ऊब चुका है. नयी सरकार का एकमात्र लक्ष्य विकास है. अरूप बिश्वास के खिलाफ दर्ज एफआईआर से लेकर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था तक, मंत्री ने हर मुद्दे पर टीएमसी को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि अब कानून सबके लिए बराबर है.
मेसी के कार्यक्रम में धांधली की होगी जांच
मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे से जुड़े विवाद पर कहा कि मेसी के कार्यक्रम में जान-बूझकर अव्यवस्था फैलायी गयी और अनावश्यक देरी की गयी. इससे बंगाल के लाखों फुटबॉल प्रेमियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची. मेसी को देखने आये हजारों लोगों की उम्मीदों पर पानी फेरने वाले लोग अब बच नहीं पायेंगे. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जिसकी भी भूमिका संदिग्ध पायी जायेगी, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.
Agnimitra Paul Attack on TMC: अरूप विश्वास कानून से ऊपर नहीं
बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास के खिलाफ दर्ज शिकायत पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि अब वह समय बीत चुका है, जब राज्य में ‘शासकों का कानून’ चलता था. अब बंगाल में ‘कानून का शासन’ (Rule of Law) स्थापित हो रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन अब किसी राजनीतिक दबाव में काम नहीं करेगा. पूर्ववर्ती शासन में जो झूठे मामले दर्ज किये जाते थे, वह परंपरा अब समाप्त हो चुकी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अभिषेक की चोट : ड्रामा या हकीकत?
सोनारपुर की घटना के बाद अभिषेक बनर्जी की चोट और उन्हें अस्पताल में भर्ती न किये जाने पर मचे बवाल पर पॉल ने कहा कि किसी को अस्पताल में भर्ती करना है या नहीं, यह विशुद्ध रूप से डॉक्टरों का फैसला है. अगर डॉक्टरों को चोट गंभीर नहीं लगी, तो उन्हें भर्ती करने की कोई जरूरत नहीं थी. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए छोटी-मोटी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं, जो राज्य की जनता अच्छी तरह समझ रही है.
इसे भी पढ़ें
‘हिंसात्मक राजनीति बर्दाश्त नहीं’, बोली अग्निमित्रा पॉल- विकास हमारा एकमात्र लक्ष्य
श्रीदेवी की ड्रेस डिजाइनर ‘अग्नि’ सुई-धागा छोड़ कैसे बनीं राजनीति की ‘अग्नि दीदी’, पढ़ें पूरी कहानी
