Lucknow Gomti : गोमती नदी में गिरी कार बेकाबू, महिला समेत दो लापता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात एक कार गोमती नदी में गिर गई. कार में सवार दो लोगों को बचा लिया गया और दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है. यह हादसा गोमती रिवर फ्रंट के दूसरी तरफ बैकुंठ धाम के पास हुआ.

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 21, 2022 6:33 PM

https://www.youtube.com/watch?v=aS-8aSJ_TaA

कार विकास नगर की तरफ जा रही थी. कार में एक कुत्ता भी सवार था. उसकी इस हादस में मौत हो गई. हादसे का शिकार हुई कार को नदी से निकाल लिया गया है. हादसे की खबर मिलते ही अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और युद्ध स्तर पर राहत और बचाव शुरू किया.