करंट लगने से युवक की मौत

वायरिंग का तार जोड़ रहा था

By Prabhat Khabar News Desk | March 28, 2024 9:54 PM

तरहसी. थाना क्षेत्र के उदयपुरा वन पंचायत के बेदानी खुर्द के 40 वर्षीय श्रवण सिंह की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की बतायी जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि श्रवण अपने घर में वायरिग तार को जोड़ रहे थे. इसी क्रम में बिजली प्रवाहित हो गयी. तार उनके शरीर में सट गया. जिससे करंट से उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.