डोभा से महिला का शव बरामद

शव की पहचान नहीं हो सकी है

By Prabhat Khabar News Desk | March 23, 2024 1:36 AM

नावाबाजार. थाना क्षेत्र के नवनिर्मित माइंस स्थित खुटी सोत नदी से सटे नवनिर्मित डोभा से एक 40 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया. थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है. मृतका के चेहरे पर चोट का निशान है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.