सिमडेगा: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Simdega News: सिमडेगा-कोलेबिरा मुख्य मार्ग स्थित एनएच-143 पर अरानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

By Sweta Vaidya | May 29, 2026 2:51 PM

रविकांत साहू की रिपोर्ट

Simdega News: सिमडेगा-कोलेबिरा मुख्य मार्ग स्थित एनएच-143 पर अरानी के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार दो युवक कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अरानी मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गया. मृतक की पहचान जलडेगा प्रखंड निवासी जोनसन के रूप में हुई है. वहीं दूसरे युवक को चोटें आई हैं. 

विधायक पहुंचे घटनास्थल 

घटना की सूचना मिलने पर सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा भी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने घायल युवक को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: मंईयां सम्मान योजना सत्यापन में पैसे वसूली का मामला, आंगनबाड़ी सेविका को हटाया गया

यह भी पढ़ें: गढ़वा: प्रधानमंत्री आवास का पैसा लेकर घर नहीं बनाने वाले दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल