सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथी ने तोड़ा घर, एक महिला हुई घायल
Seraikela Kharsawan News: कुकड़ू प्रखंड के आदरडीह चौका गांव में जंगली हाथी ने देर रात एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने घर में रखा अनाज और सामान भी बर्बाद कर दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में हाथियों का कहर बढ़ता जा रहा है. चांडिल अनुमंडल में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों का झुंड रात होते ही जंगलों से निकलकर गांवों में घुस रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
घर तोड़कर अंदर घुसा हाथी
हाथी गांव मे घुस रहे हैं जिससे जान माल का नुकसान हो रहा है. जंगली हाथियों ने बीती रात कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत अंतर्गत आदरडीह चौका गांव मे घुस कर एक घर को तोड़ दिया. हाथी के इस हमले में राहत की बात ये रही कि घर के अंदर सोए परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए.
सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू प्रखंड के आदरडीह चौका गांव में जंगली हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया, जबकि एक महिला घायल हो गई. हाथी ने घर का अनाज और सामान भी बर्बाद कर दिया. #SeraikelaKharsawan #JharkhandNews #ElephantAttack #PrabhatKhabar pic.twitter.com/4VZctcexes
— jharkhand_prabhat.khabar (@jharkhand_pk) May 14, 2026
सजगता से बची परिवार की जान
ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग 10.30 बजे हाथी ने गुरुपद गोप के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. गुरुपद गोप अपना परिवार को लेकर घर के अंदर सोए हुए थे. जैसे ही हाथी ने घर को तोड़ना शुरू किया तब गुरुपद गोप ने सजगता से अपनी पत्नी, विवाहित बेटी और छोटे छोटे बच्चों को भी बचा लिया.
अनाज और घरेलू सामान किया बर्बाद
हाथी ने घर का सारा अनाज नष्ट कर दिया. हाथी के हमले से घर मे रखे समान भी बर्बाद हो गए.
महिला घायल, इलाज और मुआवजे की मांग
वहीं घटना में गुरुपद महतो की पत्नी घायल हो गई है. ग्रामीणों ने मुआवजा के साथ घायल गुरुपद महतो की पत्नी का इलाज कराने की मांग किया है.
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश
यह भी पढ़ें: गिरिडीह के अवि गोयल ने किया कमाल, कॉमर्स में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बने स्टेट टॉपर
