सरायकेला: शहर को चकाचक बनाने के लिए चला 22 दिवसीय सफाई अभियान का हुआ समापन

Seraikela News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत द्वारा चलाए गए 22 दिवसीय सफाई अभियान का विश्व पर्यावरण दिवस पर समापन हुआ. पूरी खबर नीचे पढ़ें. 

By Sweta Vaidya | June 6, 2026 10:02 AM

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela News: नगर पंचायत सरायकेला द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाए गए 22 दिवसीय सघन सफाई अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया. अभियान के सफल समापन को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 दीवानसाही स्थित रिवरव्यू पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया. 

वर्षों से जमा कचरे की हुई सफाई 

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके तहत नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ अलग-अलग तरह के फलदार और छायादार वृक्षों के पौधों का रोपण किया गया.अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि 22 दिनों में नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से जमा कचरा को हटाया गया, नालियों की साफ सफाई और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई. 

लोगों से की अपील 

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि शहर के प्रति जिम्मेदारी का प्रयास था. उन्होंने नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने, पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. सभी ने “स्वच्छ सरायकेला-हरित सरायकेला” बनाने का संकल्प को दोहराया. 

ये रहे उपस्थित 

मौके पर उपाध्यक्ष अविनाश कवि, पार्षद गौतम नायक, अंजली राय, ज्योति साहू, विक्रम सिंह मोदक, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, महेश जारिका, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर चांदनी मिंज सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, सफाई कर्मी और शहर के लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद भी लापरवाही, रांची के अस्पतालों में फायर सेफ्टी फेल, रिम्स पर भी खतरा मंडराया

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं छूटेगी पढ़ाई, 35000 से अधिक विद्यालयों में चलेगा ‘ग्राम शिक्षा संगम

यह भी पढ़ें: हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से मचा हड़कंप, हजारीबाग रोड स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन; यात्री परेशान