[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ चांडिल के सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि विषय की पढ़ाई शुरू करने की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने सौंपा मांगपत्र

चांडिल के सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि विषय की पढ़ाई शुरू करने की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने सौंपा मांगपत्र

0
चांडिल के सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि विषय की पढ़ाई शुरू करने की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने सौंपा मांगपत्र
मांगपत्र सौंपते हुए जिप उपाध्यक्ष

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में नए शैक्षणिक सत्र से कुड़मालि भाषा की पढ़ाई प्रारंभ कराने की मांग को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान क्षेत्र में कुड़मालि भाषा की उच्च शिक्षा की आवश्यकता सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. 

उच्च शिक्षा में कुड़मालि भाषा की कमी पर चिंता 

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि चांडिल अनुमंडल का सिंहभूम कॉलेज क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख महाविद्यालय है. अनुमंडल के अधिकांश मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय और प्लस-टू विद्यालयों में लंबे समय से कुड़मालि भाषा की पढ़ाई होती रही है, लेकिन उच्च शिक्षा स्तर पर इस भाषा की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है. इसके कारण विद्यार्थियों को 70 से 80 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है. आर्थिक रूप से कमजोर कई छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों की मातृभाषा और बातचीत की भाषा कुड़मालि है. यह किसी एक समुदाय की भाषा नहीं, बल्कि क्षेत्र में रहने वाले अलग-अलग समुदायों द्वारा व्यापक रूप से बोली और समझी जाती है, इसके बावजूद सिंहभूम कॉलेज में आज तक कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू नहीं होना चिंता का विषय है. 

मौके पर ये लोग रहे मौजूद 

मधुश्री महतो ने प्राचार्य से क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य, अभिभावकों की मांग और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नए सत्र से कॉलेज में कुड़मालि भाषा विषय की पढ़ाई शुरू कराने के लिए जरूरी पहल करने का आग्रह किया. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, डॉ. विभीषण महतो, पंचानन महतो, बिमल चंद्र महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: प्रशासन के आदेश को ठेंगा, भारी वाहनों की आवाजाही से पतरातू में रोज लग रहा जाम

यह भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel