[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी में बड़ा शिक्षा घोटाला, फर्जी हस्ताक्षर कर इंटर के छात्रों की मार्कशीट उठा ले गया लिपिक, DEO ने शोकॉज किया जारी

गया जी में बड़ा शिक्षा घोटाला, फर्जी हस्ताक्षर कर इंटर के छात्रों की मार्कशीट उठा ले गया लिपिक, DEO ने शोकॉज किया जारी

0
गया जी में बड़ा शिक्षा घोटाला, फर्जी हस्ताक्षर कर इंटर के छात्रों की मार्कशीट उठा ले गया लिपिक, DEO ने शोकॉज किया जारी
बिहार शिक्षा विभाग

गया जी से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Gaya ji Education Scam:
गया जी जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. श्री अनुग्रह नारायण सिंह-2 उच्च विद्यालय, सतानन्द सगाही (गुरुआ) के लिपिक जयन्त कुमार सिंह पर फर्जी हस्ताक्षर कर इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के छात्रों की मार्कशीट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त करने का आरोप लगा है. मामले को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कृष्ण मुरारी गुप्ता ने लिपिक को शोकॉज जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.

वरीय शिक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से उठाई गई मार्कशीट

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा डीइओ कार्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि वरीय शिक्षक संजय कुमार शैलेन्द्र के फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग कर पत्रांक-102, दिनांक 03 जून 2026 के माध्यम से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के अंकपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर लिए गए. रिपोर्ट में इस पूरे कृत्य को गंभीर अनियमितता बताया गया है.

डीइओ ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिना अधिकृत अनुमति और कथित फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर मार्कशीट प्राप्त करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. मामले ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीइओ कृष्ण मुरारी गुप्ता ने संबंधित लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि तीन दिनों के भीतर साक्ष्य सहित संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

निलंबन और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

डीइओ कार्यालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि यदि आरोपों का उचित जवाब नहीं मिला तो बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत लिपिक को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी. मार्कशीट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर सामने आए इस मामले ने जिले के शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ा दी है. अब सभी की निगाहें लिपिक के जवाब और विभागीय जांच की रिपोर्ट पर टिकी हैं.

Also Read: गया जी में तेज आंधी और बारिश से रेल परिचालन ठप, राजधानी-तेजस सहित कई ट्रेनें रुकीं

Previous article जीवन की परेशानियों से पाना चाहते हैं राहत? अपनाएं ये आसान ज्योतिषीय उपाय
Next article चांडिल के सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि विषय की पढ़ाई शुरू करने की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने सौंपा मांगपत्र
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel