सरायकेला में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, गांव में मातम

Seraikela Kharsawan News: झारखंड में जंगली हाथी का कहर देखने को मिला. सरायकेला-खरसावां जिले के एक गांव में हाथी ने 55 साल के व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

By Sweta Vaidya | April 11, 2026 9:30 AM

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है. सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान राधा तंतुबाई (55) के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. 

अचानक गांव में घुसा हाथी, मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया और अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान राधा तंतुबाई हाथी की चपेट में आ गए. हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे सापारुम गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने कहना है कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. जिससे रोकने में वन विभाग अबतक नाकाम साबित हुआ है. जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. 

प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों के बढ़ते खतरे को नियंत्रित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं. साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की निगरानी बढ़ाने और समय रहते चेतावनी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, जिससे कि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश