अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

गोंदलीपोखर में इंडियन ओवरसीज बैंक के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

By JITENDRA | June 15, 2026 9:55 PM

अनगड़ा.

गोंदलीपोखर में इंडियन ओवरसीज बैंक के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पुड़ीटोला, जोन्हा निवासी मनसा मुंडा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मनसा मुंडा गोंदलीपोखर स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर में काम करता था. सोमवार रात करीब 8.30 बजे वह होटल से खाना खाकर वापस वॉशिंग सेंटर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मनसा मुंडा की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. युवक की असामयिक मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी है.