बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेंगे रांची के तीन लाख लोग, बहूबाजार से लेकर पटेल चौक तक जलसंकट

Ranchi News: रांची में बहूबाजार से लेकर पटेल चौक और योगदा सत्संग आश्रम फ्लाइओवर निर्माण के दौरान पाइपलाइन शिफ्टिंग और कनेक्शन कार्य के चलते पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से 48 घंटे यानि 2 दिन का शटडाउन करने की घोषणा की है.

By Priya Gupta | March 29, 2026 8:28 AM

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के तीन लाख लोगों को अगले दो दिनों तक पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है. शहर में चल रहे प्लाइओवर निर्माण कार्य के कारण 30 और 31 मार्च को हटिया लाइन से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. इस वजह से रांची के कई प्रमुख इलाकों में 2 दिनों तक जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

इन इलाकों में पड़ेगा असर

जलापूर्ति बंद रहने का असर शहर के कई प्रमुख इलाकों में देखने को मिलेगा. इनमें सिरमटोली, पीपी कंपाउंड, कडरू, अशोकनगर, चर्च रोड, करबला चौक, कोनका रोड, इस्लाम नगर, नया टोली, आजाद बस्ती, चुटिया और लोवाडीह, सामलोंग, कांटाटोली, मुचकुंद टोली और डोरंडा के कुछ हिस्से वाले क्षेत्र शामिल हैं. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ सकती है. 

विभाग की अपील: पहले से कर लें पानी की व्यवस्था

कार्यापालिक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया है कि पथ निर्माण विभाग के अनुरोध पर पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है. विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था कर लें, जिससे उन्हें दो दिनों तक किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

ये भी पढ़ें: झारखंड BJP में ‘कोल्हान’ का पावर शो, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष, देखें आदित्य साहू की टीम में कौन-कौन

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में दो परिवारों के बुझे चिराग, NH पर तेज रफ्तार ने छीनी दो की जान, एक लड़ रहा जिंदगी की जंग