Wushu: सब जूनियर स्टेट वुशु प्रतियोगिता का आगाज, रांची को दो स्वर्ण
20वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आगाज सिल्ली के द विलेज रिसोर्ट में किया गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
November 23, 2024 9:57 PM
रांची. 20वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आगाज सिल्ली के द विलेज रिसोर्ट में किया गया. उदघाटन संत माइकल स्कूल के निदेशक डॉ रूपेश कुमार और राकेश कुमार ने किया. प्रतियोगिता के पहले दिन 21 किलोग्राम भार वर्ग में रांची की एंजेल तिर्की ने स्वर्ण व ईस्ट सिंहभूम की दीपिका सोय ने रजत पदक जीता. वहीं 24 किलोग्राम वर्ग में रांची की आरूषि कुमारी ने स्वर्ण, हजारीबाग की अतिफा नूरानी ने रजत और रांची की अदिति कुमारी ने कांस्य पदक जीता. इस अवसर पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार, दीपक गोप, वाहिद अली सहित अन्य मौजूद थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
