अंगारों पर चले शिव भक्त
चूरी बस्ती मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में मंडा पूजा धूमधाम से की गयी
By DINESH PANDEY |
May 29, 2026 6:02 PM
प्रतिनिधि, खलारी.
चूरी बस्ती मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में मंडा पूजा धूमधाम से की गयी. सूरजन पाहन व आशीष पाहन ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी. देर रात सैकड़ों शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया. मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक रामनारायण चौधरी उपस्थित थे. वहीं विशिष्ट अतिथि चूरी दक्षिणी पंचायत के मुखिया मलका मुंडा व कांके विधानसभा विधायक प्रतिनिधि राजन सिंह राजा शामिल हुए. इस दौरान मेला व नागपुरी ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया. नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन डीएसपी आरएन चौधरी व अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया. मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों के एक से बढ़कर एक नागपुरी गीतों पर लोग पूरी रात झूमते और थिरकते रहे. झूलन में भी लोगों की भीड़ उमड़ी. बनस झूला से भोक्ता ने आस्था के फूल बरसाये. मंडा पूजा को सफल बनाने में समिति के संरक्षक मधु यादव, जगरनाथ यादव, गौतम यादव, गोविंद यादव, भूषण यादव, कामेश्वर यादव, भोला यादव, मंदीप यादव, सुलेन्द्र यादव, राज यादव, महावीर यादव, नंदकिशोर यादव, शिव यादव, अरुण यादव व लोकनाथ महतो ने योगदान किया. साथ ही समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष विजय यादव, सचिव सन्नी यादव व बालेश्वर यादव, सह-सचिव प्रयाग यादव व रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष फूलेश्वर यादव व सुनील यादव तथा सह-कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव व नागेश्वर यादव सहित ग्रामीणों ने काफी सहयोग किया.
चूरी बस्ती में धूमधाम से हुई मंडा पूजा
मेला व नागपुरी आर्केस्ट्रा में उमड़ी भीड़
29 खलारी 01 : मेला व नागपुरी ऑर्केस्टा का उदघाटन करते अतिथि.
29 खलारी 02 : भगवान शिव की पूजा करते पाहन.B
...