दहकते अंगारों पर चले शिव भक्त

गाड़ीगांव व बूटी बस्ती में शिव मंडा पूजा झूलन के साथ संपन्न हो गया.

By Prabhat Khabar News Desk | May 2, 2026 9:20 PM

मेसरा.

गाड़ीगांव व बूटी बस्ती में शिव मंडा पूजा झूलन के साथ संपन्न हो गया. भोक्ताओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर फूलखुंदी की. शिवभक्त सिर पर कलश में जल भर कर दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले. रात्रि में मुरहू की दो टीमों ने छऊ नृत्य व शिव तांडव और राधा-कृष्ण लीला कर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया. सुबह में शिवभक्तों ने बनस झूला से झूलन कर आस्था के फूल बरसाये. महिलाएं अपने आंचल में फूल लेने के लिए उमड़ पड़ीं. मौके पर रांची की मेयर रोशनी खोलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, पार्षद मीनू देवी, पार्षद मोनिका खाक्खो, वार्ड पार्षद संगीता देवी, रमेश गोप, विश्वजीत गोप आदि मौजूद थे.दूसरी ओर बूटी बस्ती में शुक्रवार को शिव मंडा पूजा का उदघाटन ललकू महतो ने किया. शिवभक्तों ने रात्रि में फूलखुंदी की. भोक्ता शनिवार को सुबह बनस झूला से आस्था के फूल बरसाये. रात्रि में राज्यसभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने ऑर्केस्ट्रा का उदघाटन किया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर रात भर चला. मौके पर अध्यक्ष राम ओहदार, कर्म देव बैठा, नितेश महतो, अमर महतो व ग्रामीण मौजूद थे.