विज्ञान शीबा, वाणिज्य में नगमा व आर्ट्स में ममता बनी प्रखंड टॉपर

शीबा फलक विज्ञान में, नगमा परवीन वाणिज्य में और आर्ट्स में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की ममता कुमारी प्रखंड टॉपर

By ABHILASH SONU | May 6, 2026 10:40 PM

इटकी.

जैक के 12वीं की परीक्षा में शंकरी प्लस टू विद्यालय इटकी की शीबा फलक विज्ञान में, नगमा परवीन वाणिज्य में और आर्ट्स में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की ममता कुमारी प्रखंड टॉपर बनी है. शंकरी विद्यालय की शीबा फलक विज्ञान में 90.4% अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी. हुजैफा शफी 84.4% द्वितीय स्थान पर रही. तसनीम गौहर व जैद आलम 82.8% के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे. विद्यालय से कुल 48 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. जिसमें 40 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. वाणिज्य में नगमा परवीन 77.2% प्रथम स्थान पर रही व ऐमन परवीन 70.4% और सानिया महविश 67.8% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. वाणिज्य में विद्यालय से कुल आठ विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. आर्ट्स में मोसद्दिका परवीन 87% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रही. जीनत परवीन व साहेबा फिरदौश 86.8% संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही और समरिन सबा 85% के साथ तीसरे स्थान पर रही. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय इटकी की ममता कुमारी 88.6% के साथ आर्ट्स में प्रखंड टॉपर बनी. शिल्पा खलखो 86.2% व रेखा कच्छप 86% के साथ स्कूल में क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रही. इधर अखबार विक्रेता व शंकरी प्लस टू विद्यालय के सोहन कच्छप 62.4% और शुभम महली 56% के साथ उत्तीर्ण हुए. प्रधानाध्यापिका नीलिमा कुजूर व स्कूल प्रशासन ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.