मुरी-गोला की निर्माणाधीन सड़क पर धूल से बढ़ी परेशानी
मुरी से गोला तक निर्माणाधीन सड़क पर उड़ती धूल से राहगीर एवं सड़क किनारे के लोग काफी परेशान हैं.
By VISHNU GIRI |
June 1, 2026 8:35 PM
सिल्ली. मुरी से गोला तक निर्माणाधीन सड़क पर उड़ती धूल से राहगीर एवं सड़क किनारे के लोग काफी परेशान हैं. प्रेसीडेंसी इंफ्राकान एलपी कंपनी के द्वारा करोड़ों की लागत से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. सड़क पर मिट्टी गिराने का भी कार्य किया जा रहा है. लेकिन पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है. जिससे सड़क किनारे बसे लोगों राहगीरों को सड़क पर उड़ते धूल से काफी परेशान हो रही है. उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है. प्रारूप के अनुसार न ही सड़क की साइड कटिंग, चिपिंग और न ही पुरानी सड़क की ढंग से खुदाई ही की जा रही है. वहीं सड़क निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है. विभाग के अधिकारी देखने तक नहीं आते हैं.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
