रिम्स ने बड़गाईं अंचल को नक्शा देकर अतिक्रमण हटाने का किया आग्रह

नक्शा के हिसाब से अंचल कार्यालय को बताया गया कि पहले से 148 अतिक्रमणकारी चिह्नित हैं.

By Prabhat Khabar News Desk | June 14, 2024 12:36 AM

रांची. रिम्स ने बड़गाईं अंचल कार्यालय को अपनी जमीन का नक्शा उपलब्ध कराते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया है. नक्शा के हिसाब से अंचल कार्यालय को बताया गया है कि पहले से 148 अतिक्रमणकारी चिह्नित हैं. वहीं, कई और जगह भी जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है. ऐसे में नक्शा के हिसाब से जमीन के पूरे रकबा की जांच जरूरी है.

इधर, रिम्स प्रबंधन द्वारा जब अंचल कार्यालय से नक्शा की उपलब्धता की जानकारी ली गयी, तो पता चला कि कार्यालय में रिम्स का नक्शा नहीं है. इसके बाद रिम्स प्रबंधन ने अंचल कार्यालय को नक्शा उपलब्ध कराया. गौरतलब है कि रिम्स कॉलोनी में जगह-जगह स्थायी रूप से दुकानें लग गयी हैं. वहीं, कई अतिक्रमणकारी अपने हिसाब से रिम्स की दीवार तोड़ कर दुकान का रास्ता निकाल लिये हैं.

बोले निदेशक

रिम्स के बड़े भूखंड पर अतिक्रमण है. इसके लिए नक्शा से मिलान कर उसे खाली कराना जरूरी है. बड़गाईं अंचल में रिम्स का नक्शा उपलब्ध नहीं है. प्रबंधन ने नक्शा उपलब्ध करा दिया गया है. पहले से चिह्नित 148 अतिक्रमणकारियों को दोबारा नोटिस जारी करने को कहा गया है.

डॉ राजकुमार, निदेशक, रिम्सB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है