मैक्लुस्कीगंज में दो दिनों से ठंड में राहत

मैक्लुस्कीगंज में पिछले दो दिनों से ठंड से थोड़ी राहत मिली है.

By ROHIT KUMAR MAHT | January 20, 2026 6:40 PM

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में पिछले दो दिनों से ठंड से थोड़ी राहत मिली है. मंगलवार की सुबह मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से कोहरा देखा गया. गंज स्थित एंग्लो समुदाय के नेलसन पॉल बॉबी गॉर्डन के घर तापमान मापक यंत्र से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. वहीं पूरे दिन सूर्य और बादलों के बीच लुका छिप्पी का खेल चलता रहा. दोपहर बाद से हल्की हवा चलने से कनकनी बढ़ी है, जिससे संध्या में ठिठुरन महसूस किया गया. पूरी तरह बादल छटने के बाद मैक्लुस्कीगंज में एक बार पुनः ठंड का व्यापक असर देखने को मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है