[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह

Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह

0
Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह
रांची में रामनवमी की शोभायात्रा

राज लक्ष्मी की रिपोर्ट
Ranchi Weather: राजधानी रांची में रामनवमी की शोभायात्रा निकले ही बारिश शुरू हो गई. झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और रामभक्त दोगुने जोश के साथ नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. बारिश में भी रामभक्तों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ. सभी अखाड़ा के अखाड़ाधारी श्रीराम प्रभु का जयकारा लगाते हुए तपोवन मंदिर की ओर बढ़ते रहे. जगह-जगह पर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया. भक्तों के लिए शरबत, नींबू पानी, खिचड़ी, हलवा, चने और मिठाइयों की व्यवस्था शिविरों में की गई थी.

नारी सेना भी किसी से पीछे नहीं

राजधानी में रामनवमी का उत्साह देखते ही बन रहा था. बच्चे, बूढ़े और जवान कंधे पर भगवा गमछा और हाथों में पारंपरिक हथियार थामे शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे. जगह-जगह रुककर अखाड़ाधारी करतब भी दिखा रहे थे. इस बीच नारी शक्ति भी किसी से पीछे नहीं थी. नारियों ने सर पर भगवा पगड़ी बांधकर हाथों में हथियार पकड़ रखे थे. करतब दिखाने में भी नारियों का कोई जवाब नहीं था. जगह-जगह शिविर लगाकर बहनों का भी स्वागत किया गया.

लहरा रहे थे बड़े-बड़े पताका

अखाड़ाधारी अपने-अपने अखाड़ा का पताका लिए चल रहे थे. बड़े-बड़े पताकाओं से पूरा रास्ता पटा हुआ दिखा. एक से बढ़कर एक बड़े और सुंदर ध्वजा से माहौल पूरा भक्तिमय हो गया. साथ ही रामभक्तों की टोली के जयकारों ने पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया. एक बार बारिश के समय जुलूस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई, लेकिन फिर से भक्तों ने जयकारे लगाने शुरू किए और शोभायात्रा आगे की ओर बढ़ चली. हर ओर से निकलने वाले जुलूस का एक ही लक्ष्य था, तपोवन स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर.

ये भी पढ़ें…

गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

रामनवमी पर मेदिनीनगर में गंगा-जमुनी तहजीब, ईद मिलन में श्री महावीर नवयुवक दल के पदाधिकारी सम्मानित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel