[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है आपका आधार? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें तरीका

कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है आपका आधार? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें तरीका

0
कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है आपका आधार? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें तरीका
आधार कार्ड (Photo: Canva)

Aadhaar Authentication History: आपका आधार नंबर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली पहचान बन चुका है. बैंकिंग से लेकर मोबाइल सिम, सरकारी सब्सिडी और कई डिजिटल सेवाओं तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. लेकिन जितना ये जरूरी है, उतना ही इसका गलत इस्तेमाल होने का खतरा भी बना रहता है. खासकर तब, जब कोई आपकी जानकारी के बिना इसका इस्तेमाल करे. अच्छी बात ये है कि हर बार जब आपके आधार से कोई ऑथेंटिकेशन होता है, तो उसका एक डिजिटल रिकॉर्ड बन जाता है. लेकिन ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता कि वो इस हिस्ट्री को कभी भी चेक कर सकते हैं. 

अगर आप समय-समय पर अपनी आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखते रहें, तो आपको तुरंत पता चल सकता है कि कहीं आपका आधार किसी अनजान जगह या सेवा में तो इस्तेमाल नहीं हुआ. ये छोटा सा कदम आपको अपनी पहचान पर कंट्रोल बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि को जल्दी पकड़ने और धोखाधड़ी से बचने में काफी मदद करता है. तो आइए, अब आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं कि कैसे आप देख सकते हैं कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है.

आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले UIDAI या myAadhaar पोर्टल पर जाएं.
  • अपने Aadhaar नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें.
  • अब ‘Authentication History’ वाला सेक्शन खोलें.
  • उस डेट रेंज को चुनें, जिसे आप देखना चाहते हैं.
  • ध्यान से अपने ऑथेंटिकेशन रिकॉर्ड चेक करें और अगर कोई अजनबी या संदिग्ध एंट्री लगे, तो नोट कर लें.

समय-समय पर आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करते रहें

अपने आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को समय-समय पर चेक करना ऐसा है जैसे आप अपनी डिजिटल पहचान का छोटा सा सेफ्टी चेक कर रहे हों. इससे आपको ये पता चलता है कि सिर्फ आप ही अपने आधार का इस्तेमाल कर रहे हैं, और मन भी शांत रहता है कि आपकी जरूरी डिटेल्स पूरी तरह से सेफ हैं.

यह भी पढ़ें: मेडिकल रिपोर्ट्स संभालने की झंझट खत्म, ऐसे बनवाएं ABHA ID  

Previous article Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह
Next article हनुमान मंदिर परिसर में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel