[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National TMC नेता का फोटो शेयर कर अखिलेश का सरकार पर तंज, कहा- इस बार थाली नहीं, सिलेंडर बजेंगे

TMC नेता का फोटो शेयर कर अखिलेश का सरकार पर तंज, कहा- इस बार थाली नहीं, सिलेंडर बजेंगे

0
TMC नेता का फोटो शेयर कर अखिलेश का सरकार पर तंज, कहा- इस बार थाली नहीं, सिलेंडर बजेंगे
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव , फोटो- पीटीआई

Akhilesh Yadav: शुक्रवार को संसद परिसर में टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन एलपीजी सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे. इसपर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उनका वीडियो शेयर करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल-जवाब के अंदाज में लिखा-

सवाल: एलपीजी सिलेंडर में कितनी गैस होती है?
जवाब: कृपया स्पष्ट किया जाए कि यह प्रश्न युद्ध से पहले का वजन पूछ रहा है या भाजपा सरकार द्वारा सिलेंडर में गैस घटाए जाने के बाद का? जब सिलेंडर मिल जाएगा, तब तौलकर बता देंगे. नहीं तो इस बार थाली की जगह सिलेंडर बजाएंगे.

सरकार पर लगातार हमलावर हैं अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव हाल के दिनों में सिलेंडर की कमी को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने सवाल किया है कि अगर सरकार बार-बार कह रही है कि गैस की किल्लत नहीं है तो लोगों को गैस के लिए लाइन क्यों लगाना पड़ रहा है. मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के शासन में लोग खाना पकाने वाली गैस जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए कतारों में खड़े हैं. अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए यह भी दावा किया कि रसोई गैस जुड़े मुश्किल हालात को देखते हुए उनके परिवार ने घर पर पहले से ही मिट्टी के दो पारंपरिक चूल्हों का इंतजाम कर लिया है.

प्रोपेगैंडा और इवेंट आधारित राजनीति पर निर्भर है सरकार- अखिलेश

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे पहले गुरुवार को भी केंद्र और उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकारों पर हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसी मुख्य समस्याओं को हल करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है. ये सरकारें प्रोपेगैंडा और इवेंट आधारित राजनीति पर निर्भर रहीं हैं. रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और उसकी आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए यादव ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति में किए गए बदलावों के हिसाब से उत्पादन की सही योजना नहीं बनाई गई.

अखिलेश का दावा- रोज कमाने वालों के लिए समस्या काफी बड़ी

अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा हालात की वजह से लोगों को खाना पकाने के लिए लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक तरीकों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि यह समस्या बड़े पैमाने पर फैली हुई है और किसी खास तबके तक ही सीमित नहीं है. रसोई गैस की कथित किल्लत की वजह से लोगों की आजीविका पर पड़ने वाले असर का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि छोटे उद्यमी और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, खासकर वे लोग जो रोज कमाते-खाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के गलत फैसलों की वजह से नागरिकों को गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read: बिहार में पावर शिफ्ट की उलटी गिनती शुरू! CM हाउस में कल होगी ‘फाइनल मीटिंग’, इस्तीफे से पहले NDA का मास्टर प्लान हो रहा तैयार?

Previous article सरकारी अधिकारियों ने दी जानकारी–खाड़ी क्षेत्र में फंसे 20 जहाज और सभी 540 लोग सुरक्षित
Next article Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel