नगड़ी में रांची विकारिएट कैथोलिक सभा

कार्यक्रम में रांची क्षेत्र के 13 पल्लियों की कैथोलिक सभा के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

By SATYAPRAKASH PATHAK | April 26, 2026 10:07 PM

पिस्का नगड़ी. बपतिस्मा लेनेवाला व्यक्ति एक मिशनरी है और वह मानव सेवा के मिशन का प्रवर्तक है. ये बातें रांची कैथोलिक महाधर्म प्रांत के बिशप विंसेंट आइंद ने संत अंथोनी चर्च सपारोम में आयोजित रांची विकारिएट कैथोलिक सभा की आम सभा में कही. कार्यक्रम में रांची क्षेत्र के 13 पल्लियों की कैथोलिक सभा के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सभा को रांची विकारिएट जेनेरल फादर आनंद डेविड खलखो ने भी संबोधित किया. संत अल्बर्ट कॉलेज से आये हुए फादर प्रफुल्ल वाड़ा ने बताया कि एक मजबूत परिवार से ही एक मजबूत कलीसिया का निर्माण हो सकता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विकारिएट कैथोलिक सभा के अध्यक्ष अगस्तुस तिर्की सचिव रंजीत बाडा, कोषाध्यक्ष सुनील खलखो, संगठन सचिव सुनील लकड़ा और विपिन खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संचालन प्रताप फूलजेंस ने किया