रांची में कार सवार का तांडव, युवक को टक्कर मार बोनट पर घसीटा

Ranchi Crime News: रांची के डोरंडा में मामूली विवाद के बाद मर्सिडीज कार सवार ने युवक को टक्कर मारकर बोनट पर कई किलोमीटर तक घसीटा. होमगार्ड जवानों पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को मुक्त कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

By KumarVishwat Sen | February 17, 2026 3:14 PM

Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची के पॉश इलाके डोरंडा में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई. मामूली विवाद के बाद एक मर्सिडीज कार सवार ने न सिर्फ एक युवक को टक्कर मारी, बल्कि उसे अपनी कार की बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक शहर की सड़कों पर घुमाया. इस दौरान युवक अपनी जान बचाने के लिए चीख-चिल्ला रहा था, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा.

होमगार्ड जवानों पर भी कार चढ़ाने का प्रयास

रास्ते में जब होमगार्ड के जवानों ने इस नजारे को देखा और कार रोकने का इशारा किया. आरोपी ने जवानों पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की. जवान बाल-बाल बचे, लेकिन कार वहीं नहीं रुकी. आरोपी ने युवक को सड़क पर नहीं छोड़ा, बल्कि बोनट पर लटकाए हुए सीधे अपने घर ले गया. वहां युवक को कार से उतारकर बंधक बनाया और जमकर मारपीट की.

पुलिस ने लिया एक्शन, युवक को मुक्त कराया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के ठिकाने तक पीछा किया. त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने बंधक बनाए गए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला. युवक काफी डरा हुआ और चोटिल बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: गुमला में दिव्यांग बच्ची के दुष्कर्मी तांत्रिक को फांसी, हजारीबाग का है निवासी

मर्सिडीज कार जब्त

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि आरोपी पेशे से वकील है. साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी मर्सिडीज कार को भी जब्त कर थाने ले जाया गया है.

इसे भी पढ़ें: पलामू के चैनपुर नेउरा में रंगरेलियां मनाते धरा गए जेई साहेब, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई