Ranchi news : रमजान के दूसरे जुमे की नमाज आज, मस्जिदों में विशेष व्यवस्था

लेक रोड राइन मस्जिद में वहां के खतीब मुफ्ती मौलाना अनवर कासमी दिन के एक बजे से तकरीर करेंगे.

By Prabhat Khabar News Desk | March 13, 2025 11:46 PM

रांची. रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की जायेगी. इसे लेकर राजधानी के विभिन्न मस्जिदों में होने वाली भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है. लेक रोड राइन मस्जिद में वहां के खतीब मुफ्ती मौलाना अनवर कासमी दिन के एक बजे से तकरीर करेंगे. दिन के 1.35 में तकरीर समाप्त होगी व 1.45 से नमाज शुरू होगी. एदारे शरिया के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि वे मस्जिदे अबू बकर गौश नगर मणिटोला डोरंडा में दिन के 12.45 बजे से तकरीर करेंगे. उन्होंने कहा कि 1.45 बजे से नमाज शुरू होगी. इसके बाद दुआ की जायेगी. अहले हदीश मसजिद अंसार नगर कर्बला चौक में दिन के एक बजे नमाज अदा की जायेगी. यहां दिन के 12.20 बजे से तकरीर शुरू होगी. यहां मौलाना तौसिफ मदनी नमाज अदा करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है