रैयत विस्थापित मोर्चा ने पीओ का स्वागत किया

केडीएच परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी विमल कुमार से मिलकर उनका स्वागत किया.

By Prabhat Khabar News Desk | May 9, 2026 7:49 PM

डकरा. रैयत विस्थापित मोर्चा एनके एरिया का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को केडीएच परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी विमल कुमार से मिलकर उनका स्वागत किया. मोर्चा के पदाधिकारियों ने विमल कुमार को माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया. कहा कि रैयत विस्थापित ने हमेशा परियोजना के विस्तारीकरण और आगे बढ़ाने में सहयोग किया है. मोर्चा ने नए परियोजना पदाधिकारी से भी रैयत विस्थापित की समस्याओं पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया. प्रतिनिमंडल में एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, सचिव जगरनाथ महतो, रामलखन गंझू, नरेश गंझू, विनय खलखो, अमृत भोगता, प्रभाकर गंझू आदि शामिल थे.