रामनवमी की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा

चैत्र नवरात्र और रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड के गोंदलीपोखर में भक्ति व उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा.

By JITENDRA | March 26, 2026 10:25 PM

अनगड़ा.

चैत्र नवरात्र और रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड के गोंदलीपोखर में भक्ति व उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा. महावीर मंडल गोंदलीपोखर के तत्वावधान में गुरुवार को रामनवमी की पूर्व संध्या भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा का नेतृत्व महावीर मंडल के अध्यक्ष नीलकंठ चौधरी ने किया. इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवा झंडों से पट गया और ””जय श्रीराम”” के जयघोष से वातावरण गूंजायमान रहा. श्री चौधरी ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी. कहा कि यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश देता है. उन्होंने शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. इस अवसर पर डॉ अमर कुमार चौधरी, सुरेंद्र महतो, शिवशंकर केशरी, विरेंद्र सिंह भोक्ता, ज्योतिष महतो, राजू कुमार, सचिन केशरी, सोनू केशरी, सूरज गुप्ता, रामपोदो महतो, अजय महतो सहित अन्य उपस्थित थे. इधर 27 मार्च को गोंदलीपोखर व अनगड़ा तथा 28 मार्च को गेतलसूद में झंडा मिलन सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित होगी. वहीं थाना प्रभारी गौतम रजवार के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में मार्च पास्ट किया.