प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज मेसरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज मेसरा का इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बेहतर रहा.

By Prabhat Khabar News Desk | May 6, 2026 10:41 PM

मेसरा.

प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज मेसरा का इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बेहतर रहा. कला संकाय में 297 परीक्षार्थी में 185 प्रथम, 89 द्वितीय व 12 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. विज्ञान संकाय में 95 परीक्षार्थी में से 68 प्रथम व 14 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. वाणिज्य संकाय में सात परीक्षार्थी में सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. कला संकाय में नसरीन परवीन 90.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. वहीं द्वितीय स्थान सिद्धि कुमारी 87%, लक्ष्मी कुमारी 85.2% अंक प्राप्त की. विज्ञान संकाय में नजीरा परवीन 86.6%अं क लाकर टॉपर बनी. द्वितीय सौरव पांडेय 82.2% व तृतीय कृष्ण कुमार 81.6% तथा वाणिज्य संकाय में आयुष राज 70% अंक लाकर अपने संकाय में टॉपर बना. द्वितीय देव कुमार राज 67.8% व तृतीय अक्षत कुमार 62.8 % अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किये. कॉलेज के सचिव संजय कुमार महतो व प्राचार्य उमेश यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.