आश्रितों को मिला मुआवजा, 33 घंटे बाद खुला पिपरवार-टंडवा मार्ग

33 घंटे से जाम पिपरवार-टंडवा मार्ग गुरुवार रात नौ बजे समझौता वार्ता के बाद चालू हो गया.

By DINESH PANDEY | April 24, 2026 7:34 PM

खलारी. कारो में पूर्व सीसीएलकर्मी की हाइवा से कुचल कर हुई मौत की वजह से 33 घंटे से जाम पिपरवार-टंडवा मार्ग गुरुवार रात नौ बजे समझौता वार्ता के बाद चालू हो गया. समझौता वार्ता में मृतक के आश्रित परिवार को छह लाख मुआवजा देने पर सहमति बनी. इसमें से पांच लाख ट्रांसपोर्टर व एक लाख प्रशासन की ओर दिया जायेगा. समझौते के बाद परिजनो ने अंतिम संस्कार के लिए शव को सड़क से उठा लिया. इसके बाद पिपरवार पुलिस द्वारा सड़क से बाधा हटा कर जाम में फंसे वाहनो को निकाला गया. वाहन चालकों ने भी जाम हटने से राहत की सांस ली. ज्ञात हो कि बुधवार दोपहर पूर्व सीसीएलकर्मी उमेश करमाली उर्फ उरेश करमाली का हाइवा डंपर से कुचल कर मौत हो गयी थी. समझौता वार्ता में बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी, टंडवा प्रखंड पदाधिकारी देवलाल उरांव, मुखिया रेखा कुमारी, लक्ष्मण मंडल, धीरेंद्र कुमार शर्मा, रामलाल महतो, शिव शंकर साहू, प्रीतम महतो, अंगद महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.