बचरा साइडिंग में धूल-गर्द से बीमार हो रहे लोग
प्लेटफार्म से कोयला डिस्पैच व हैवी ट्रांस्पोर्टिंग से उड़ने वाले धूल-गर्द से आम जन परेशान हैं.
By JITENDRA RANA |
March 16, 2026 7:29 PM
पिपरवार. एनटीपीसी चट्टी बारियातू द्वारा संचालित बचरा साइडिंग का एक नंबर प्लेटफार्म से कोयला डिस्पैच व हैवी ट्रांस्पोर्टिंग से उड़ने वाले धूल-गर्द से आम जन परेशान हैं. इससे निकटवर्ती कॉलाेनियों व आसपास के गांवों के निवासी सांस संबंधी कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं. आरोप है कि न तो एनटीपीसी प्रबंधन नियमित रूप से सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाता है और न ही प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन करता है. एनटीपीसी प्रबंधन को सिर्फ कोयला डिस्पैच से मतलब रह गया है. आम जन की परेशानियों से उसे कोई लेना-देना नहीं है. सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल ने एनटीपीसी प्रबंधन से सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने व बीमार लोगों के ईलाज की मांग की है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
