भालू के हमले से एक घायल, रिम्स में भर्ती
सिल्ली प्रखंड के दोवाड़ू निवासी बुधराम महतो पर बुधवार की रात भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
September 26, 2024 7:51 PM
सिल्ली. सिल्ली प्रखंड के दोवाड़ू निवासी बुधराम महतो पर बुधवार की रात भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक वह रात करीब साढ़े आठ बजे हरी मंदिर से अपना घर जा रहा था. इसी दौरान घर के समीप रास्ते में भालू ने उस पर हमला कर दिया. जानकारी मिलते ही वनरक्षी गौतम बोस ने एंबुलेंस से घायल को सिल्ली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. गांव के ऋषिकेश महतो ने बताया कि क्षेत्र में जंगली भालूओं की संख्या अचानक बढ़ गयी है. पिछले साल भी गांव के दो लोग भालू के हमले में घायल हो गये थे. वनरक्षी ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद घायल को मुआवजा राशि दी जायेगी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
