एनसीसी का प्रशिक्षण व थल सैनिक कैंप चयन शिविर शुरू

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर तथा ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप चयन प्रक्रिया का शुभारंभ स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खेलगांव में हुआ.

By JITENDRA | May 23, 2026 7:25 PM

रांची.

एनसीसी के तत्वावधान में झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर तथा ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप चयन प्रक्रिया का शुभारंभ स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खेलगांव में हुआ. 30 मई तक चलनेवाले शिविर में रांची वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, बिरसा कॉलेज, डीएवी हेहल, डीपीएस रांची, गुरु नानक स्कूल, गुरु गोबिंद पब्लिक स्कूल और एसएस प्लस टू स्कूल चिलदाग के 340 कैडेट्स भाग ले रहे हैं. शिविर का उद्देश्य कैडेट्स का समग्र सैन्य व व्यक्तित्व विकास करना और एआइटीएससी के लिए योग्य कैडेट्स का चयन करना है. कैंप में कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, फील्ड क्राफ्ट, साइबर सुरक्षा, जेंडर सेंसिटिविटी, चाइल्ड प्रोटेक्शन और सतत विकास लक्ष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण व व्याख्यान दिया जा रहा है. इसके साथ ही कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए भाषण, पोस्टर मेकिंग, टग ऑफ वॉर और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होगी.