गला दबा कर युवक की हत्या
थाना क्षेत्र के अखतान गांव निवासी सुकेश मुंडा (22) की हत्या शनिवार रात अज्ञात अपराधियों ने गला दबा कर दी.
By KALICHARAN SAHU |
February 22, 2026 9:09 PM
प्रतिनिधि, बुढ़मू.
थाना क्षेत्र के अखतान गांव निवासी सुकेश मुंडा (22) की हत्या शनिवार रात अज्ञात अपराधियों ने गला दबा कर दी. युवक का शव उसके घर से कुछ दूर पर ही पड़ा मिला. सूचना मिलते ही डीएसपी रामनारायण चौधरी, थाना प्रभारी नवीन शर्मा समेत फॉरेंसिक की टीम पहुंचकर घटनास्थल की जांच की. साथ ही बुढ़मू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
बंगला ईंट भट्ठा पर सोने गया था युवक :
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अपने घर से लगभग आधा किमी की दूरी पर बंगला ईंट भट्ठा में काम कर रहा था. वह अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ शनिवार रात भी खाना खाने के बाद ईंट भट्ठा निर्माण स्थल पर ही सोने चला गया. परंतु रात में लगभग 11-12 बजे वह अपने घर आया था और पत्नी से मोबाइल मांगकर पुनः कार्यस्थल पर चला गया था, अंदेशा है कि इसी दौरान किसी ने लकड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. सुकेश मुंडा स्व महादेव मुंडा पेशे से मजदूर था. वह मजदूरी कर जीवन-यापन करता था. वह अपना घर बनाने और कुछ बिक्री करने के उद्देश्य से बंगला ईंट भट्ठा लगा रहा था. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे क्रमश: एक व तीन वर्ष के बेटा व बेटी हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
...