माउंट कार्मेल स्कूल टेन प्लस टू का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

माउंट कार्मेल स्कूल ओरमांझी 12वीं 2026 का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा.

By Prabhat Khabar News Desk | April 30, 2026 10:24 PM

ओरमांझी.

माउंट कार्मेल स्कूल ओरमांझी 12वीं 2026 का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा. साइंस में कुल 21 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जिसमें दिग्विजय साहू ने 92.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का टॉपर बना. ऐश्वर्या प्रताप पासवान ने 87.2 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय व जनपद 80.8 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पर रही. बाकी सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. साइंस टॉपर दिग्विजय साहू ने कहा कि वे आइआइटी की सफल पढ़ाई करेंगे. इसी तरह माउंट कार्मेल स्कूल ओरमांझी से आर्ट्स में कुल नौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. जिसमें ऋषि कुमार ने 82 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का टॉपर बना. जबकि करिश्मा कुमारी ने 76.4 प्रतिशत अंक द्वितीय व लक्ष्मी कुमारी ने 72.4 अंक प्राप्त कर तृतीय टॉपर रही. साइंस और आर्ट्स में शत प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे. रेवरेंट डायरेक्टर फादर दीपक कुजूर व प्राचार्य सिस्टर टेसीन ने कहा कि स्कूल का पहला बैच और सभी सफल छात्रों का बेहतर प्रदर्शन से वे काफी खुश हैं. उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.