महानगर कांग्रेस ने मजदूरों को राशन दिया

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडेय ने शनिवार को गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के करीब 50 मजदूरों को 15 दिनों का राशन मुहैया कराया

By Prabhat Khabar News Desk | May 10, 2020 2:10 AM

रांची : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडेय ने शनिवार को गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के करीब 50 मजदूरों को 15 दिनों का राशन मुहैया कराया. यहां पर बंगाल एवं बिहार के मजदूर डेढ़ महीना से फंसे हुए हैं और कंपनी बंद होने के कारण उन्हें खाना-पीना में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय पार्षद शशि सिंह ने महानगर कांग्रेस से संपर्क कर मदद की अपील की थी. मौके पर मनीष सिंह, गौतम उपाध्याय, दीपक ओझा, संतोष सिंह, बाॅबी खान, अजय सिंह एवं महानगर के अन्य साथी उपस्थित थे.