लगातार बारिश से निखरी जोन्हा फॉल की छटा
राज्य में प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध जोन्हा फॉल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो गया है.
By JITENDRA |
May 12, 2026 10:17 PM
अनगड़ा.
राज्य में प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध जोन्हा फॉल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो गया है. लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण झरने में भरपूर पानी आ गया है. जिससे इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गयी है. पहाड़ों से गिरते पानी के तेज बहाव और चारों तरफ छाई मनमोहक हरियाली ने जोन्हा फॉल को एक नया और जीवंत रूप दे दिया है. ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बताया कि ग्रीष्म ऋतु में लगातार हो रही बारिश ने जोन्हा फॉल में नयी जान फूंक दी है. झरने के अपने पूरे शबाब पर होने के कारण इसे देखने के लिए पर्यटक उमड़ रहे हैं. जोन्हा फॉल की लौटी रौनक और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही का सीधा सकारात्मक असर स्थानीय लोगों के रोजगार पर पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से न केवल फॉल की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि आसपास के जंगलों, पहाड़ों और नदी-नालों का प्राकृतिक संतुलन भी बेहतर हुआ है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
