बालू माफिया सुभाष यादव का करीबी जितेंद्र सिंह गिरफ्तार
इडी ने रांची से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद पटना स्थित बेऊर जेल भेजा
By Prabhat Khabar News Desk |
April 24, 2024 12:25 AM
रांची. रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र स्थित श्रीपालपुर गांव निवासी बहुचर्चित बालू माफिया जितेंद्र कुमार सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी रांची स्थित कांटा टोली में एक होटल से हुई, लेकिन इसकी सूचना उसके गांव में मंगलवार यानी 23 अप्रैल को पहुंची. जितेंद्र मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में फरार चल रहा था. इडी ने श्रीपालपुर गांव में छापेमारी के दौरान जितेंद्र के नहीं मिलने पर उसके बड़े भाई को उसे हाजिर होने का नोटिस दिया था. जितेंद्र की गिरफ्तारी की जानकारी उसके बड़े भाई प्रवेंद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने दी. रांची से गिरफ्तार करने के बाद इडी के टीम पटना लेकर गयी. कड़ी पूछताछ के बाद उसे फुलवारीशरीफ स्थित बेऊर जेल भेज दिया गया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
