Para throwball: पारा थ्रो बॉल नेशनल में झारखंड महिला टीम बनी चैंपियन
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रहे पारा थ्रो बॉल नेशनल टूर्नामेंट में सोमवार को महिला वर्ग में झारखंड की टीम चैंपियन बनी.
By Prabhat Khabar News Desk |
September 23, 2024 9:36 PM
रांची. मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रहे पारा थ्रो बॉल नेशनल टूर्नामेंट में सोमवार को महिला वर्ग में झारखंड की टीम चैंपियन बनी. झारखंड महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान को 2-0 से हराया. उत्तराखंड की टीम तीसरे स्थान पर रही. वहीं पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला राजस्थान के साथ होगा. पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर पारा थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की निदेशक निर्मला रावत, अध्यक्ष डॉ अल्बर्ट प्रेम कमार, संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता व मुकेश कंचन सहित अन्य मौजूद थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
