जेसीबी में तोड़फोड़, चालक को जान से मारने की धमकी
पाली गांव की सड़क पर शनिवार दोपहर खड़ी जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ और चालक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है
By CHANDRASHEKHAR UPADHEY |
February 22, 2026 9:10 PM
रातू.
पाली गांव की सड़क पर शनिवार दोपहर खड़ी जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ और चालक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मांडर थाना क्षेत्र के बरगडी निवासी मैनुल अंसारी (20), पिता रेयाजुल अंसारी ने लिखित शिकायत दी है. आवेदन के अनुसार, वह ब्रांबे निवासी अबुजर अंसारी का जेसीबी चलाता है. 21 फरवरी को करीब 2:30 बजे वह जेसीबी लेकर पाली गांव पहुंचा और सड़क किनारे उसे खड़ा कर एक व्यक्ति से मिलने चला गया. वापस आने पर उसने देखा कि तीन लोग कुदाल व टांगी से जेसीबी के बोनट और शीशे पर वार कर तोड़फोड़ कर रहे हैं. चालक के अनुसार, मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे सड़क पर दौड़ाया और जेसीबी लेने आने पर जान से मारने की धमकी दी. उसने वाहन मालिक को सूचना दी. आरोपियों की पहचान साकील अंसारी, कमर अंसारी और मुंतजीर अंसारी (सभी ग्राम पाली) के रूप में की गयी है. रातू पुलिस मामले की जांच कर रही है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
