अनिश्चितकालीन विधानसभा मार्च 10 को
आंदोलनकारियों को समान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये सरकार से देने की मांग व उनके आश्रितों के अधिकार तथा अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए 10 मार्च 2026 को विधानसभा मार्च व प्रदर्शन
By AKHILESH MAHTO |
February 20, 2026 5:38 PM
सोनाहातू.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये सरकार से देने की मांग व उनके आश्रितों के अधिकार तथा अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए 10 मार्च 2026 को विधानसभा मार्च व प्रदर्शन किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम में पंच परगना के राहे व सोनाहातू क्षेत्र से सभी आंदोलनकारी परंपरागत अस्त्र, शस्त्र व लाल हरा मिश्रित झंडा के साथ अधिक-से-अधिक संख्या में शामिल होंगे. उक्त जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के संयोजक प्रदीप प्रमाणिक ने दी. उन्होंने कहा कि पांच परगना क्षेत्र के चिह्नित आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान अभी तक नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है. सरकार के खिलाफ आंदोलनकारियों में आक्रोश व्याप्त है. सरकार जब तक झारखंड आंदोलनकारियों की मांगे नहीं मान लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. संघर्ष के आगे कोई समझौता नहीं करेंगे. हम संघर्ष किये थे और संघर्ष जारी रखेंगे. इतिहास कहने वाले अपना इतिहास कहते रहेंगे. हम झारखंड अलग राज्य के लिए लड़े थे, अब अपने प्राणों की आहुति देकर भी बाल-बच्चों को अधिकार दिलाने का काम करेंगे. स्वाभिमान से जीने का हक-अधिकार लेकर ही रहेंगे.
...