कानून-व्यवस्था को बेहतर करना प्राथमिकता
डीएसपी दीपक कुमार ने कार्यभार संभाला
By KEDAR MAHTO BERO |
May 23, 2026 8:25 PM
बेड़ो.
नये डीएसपी के रूप में दीपक कुमार ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया. निवर्तमान डीएसपी अशोक कुमार राम ने नवपदस्थापित डीएसपी दीपक कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें पदभार सौंपा. पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने श्री कुमार को बुके देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि बेड़ो में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत करने व पुलिस-पब्लिक संबंध बेहतर बनाये रखने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. कहा कि आम लोग कार्यालय में समस्याओं को लेकर बेहिचक मिलें या 9431728777 में फोन पर भी संपर्क करें. सांसद प्रतिनिधि जोगेश उरांव व विधायक प्रतिनिधि प्रो करमा उरांव ने उन्हें अंगवस्त्र देकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. मौके पर देवनीश तिगा, धनंजय कुमार राय, अजय लकड़ा व सोमरा लोहरा मौजूद थे.डीएसपी दीपक कुमार ने कार्यभार संभाला
बेड़ो- डीएसपी दीपक कुमार.B
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
