दहेज लेना और देना दोनों अपराध
प्रखंड सभागार में दहेज निषेध के संबंध में शुक्रवार को बैठक कर विचार-विमर्श किया गया
By KALICHARAN SAHU |
May 22, 2026 7:02 PM
बुढ़मू.
प्रखंड सभागार में दहेज निषेध के संबंध में शुक्रवार को बैठक कर विचार-विमर्श किया गया. प्रमुख सत्यनारायण मुंडा ने बताया कि दहेज लेना और देना दोनों अपराध है. जिला स्तर पर डीसी, एसडीओ, प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ, बीइइओ, पंचायत स्तर पर पंचायत सेवक स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दहेज प्रथा को समाप्त करने का पहल करेंगे. इसके लिए टोला-टोला में जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. उपप्रमुख हरदेव साहू ने कहा कि दहेज देने के बजाय, बच्ची को बेहतर शिक्षा दें, जिससे बच्ची अपना भविष्य सुनहरा बना सके. मुखिया अनूपा उरांव ने कहा कि हमारे समाज में दहेज प्रथा नहीं है, लेकिन आज के आधुनिक युग में हमारे समाज के कुछ लोग दहेज का लेन-देन करते हैं. जिसे हमलोग दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. अध्यक्षता प्रमुख सत्यनारायण मुंडा ने की. संचालन बीपीओ नील कुमार ने किया....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
